Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मथुरा पुलिस ने 36 मुक्दमों में वांछित एक लाख का ईनामी फाती को मुठभेड़ में किया ढेर

पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी, बदमाश एक गैंग भी ऑपरेट करता था, वह उसका सरगना था, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के तीन साथी फरार हो गए। पुलिस जिनकी गिरफ्तारी के लिए सरगर्मी से जुटी है।

09 Mar 2025

मथुरा पुलिस ने 36 मुक्दमों में वांछित एक लाख का ईनामी फाती को मुठभेड़ में किया ढेर

मथुरा। मथुरा पुलिस प्रशासन ने जहां विश्व प्रसिद्ध बरसाना लट्ठा मार होली सकुशल सम्पन्न कराई है वहीं मथुरा की थाना हाईवे पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर को रविवार तड़के हाईवे स्थित हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसकी यूपी के साथ ही राजस्थान, जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों तलाश थी। शातिर पर तीन दर्जन से अधिक हत्या और डकैती के मामले दर्ज थे। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी, बदमाश एक गैंग भी ऑपरेट करता था, वह उसका सरगना था, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के तीन साथी फरार हो गए। पुलिस जिनकी गिरफ्तारी के लिए सरगर्मी से जुटी है।

विदित रहे कि हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर के रहने वाले फाती उर्फ असद उर्फ कदीम उर्फ बल्लू उर्फ पहलवान पर हापुड़ में ही 36 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। राजस्थान और जम्मू कश्मीर में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं, असद ने हत्या, लूट और डकैती जैसे कई जघन्य अपराधों को अंजाम दिया था, वह एक गिरोह भी चलाता था, वह इस गैंग का सरगना था. बदमाश काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की तड़के फाती के बारे में इनपुट मिला, पता चला कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है, वह अपने तीन साथियों के साथ थाना हाईवे इलाके के कृष्णा कुंज कॉलोनी में छिपा है, इसके बाद हाईवे थाना पुलिस घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, हाईवे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फाती को गोली लग गई, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके तीनों साथी फरार हो गए। आनन फानन में घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीआईजी ने बताया कि बदमाश फाति उर्फ असद पुत्र सद पुत्र यासिन गिरोह चला रहा था, कई राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी, वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मथुरा पुलिस ने 36 मुक्दमों में वांछित एक लाख का ईनामी फाती क
पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी, बदमाश एक गैंग भी ऑपरेट करता था, वह उसका सरगना था, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के तीन साथी फरार हो गए। पुलिस जिनकी गिरफ्तारी के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News